
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । त्रिस्तुतिक मान्यता के पुनरोद्धारक, प्रातः स्मरणीय, कलिकाल सर्वज्ञ, विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभू श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा साहेब का 199वा जन्म एवं 119वा स्वर्गारोहण दिवस “गुरुसप्तमी” महापर्व प्रथम बार मेघनगर श्रीसंघ में त्रिदिवसीय सामूहिक महोत्सव के साथ मनेगा।
उक्त जानकारी देते हुए ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलाल चौरडिया ने बताया कि पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के दिव्य आशीर्वाद एवं वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की शुभ प्रेरणा एवं आचार्य श्री जयरत्न सुरीश्वरजी के आशीर्वाद से मेघनगर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रीसंघ के सहयोग से प्रथम बार सामूहिक गुरुसप्तमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में तीनों दिवस मोहनखेड़ा पधारने वाले यात्रिक भक्तों के लिए नवकारसी, दोनों समय भोजन, भाता आदि की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई है। वहीं तीनों दिन भक्त्ति, पूजन, आदि का आयोजन, सप्तमी के दिन नवकारसी, वरघोड़े, आकर्षक अंगरचना आदि का आयोजन किया जाएगा।
ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी रजत कावड़िया ने बताया कि, नगर में आयोजित इस प्रथम सामूहिक गुरुसप्तमी महामहोत्सव में श्री सातम ग्रुप सूरत, श्रीमती पुष्पादेवी निर्मलचंदजी जैन भायंदर, बागरा निवासी शा राजेंद्रजी बाबूलालजी चौहान, श्री सातम ग्रुप मुम्बई, श्रीमती कैलाशदेवी राजमलजी चंडालिया मेघनगर, श्रीमती स्नेहलता मनोहरलालजी कावड़िया मेघनगर वालो ने सामूहिक लाभ लिया है, तो वहीं गुरुसप्तमी के शुभ दिन सकल श्रीसंघ के स्वामिवात्सलय का लाभ श्री मधुकर इवेंट्स मेघनगर द्वारा लिया गया है वहीं सप्तमी के शुभ दिन श्री राजेन्द्र सूरी अष्टप्रकारी पूजन का लाभ वर्षानुसार श्री दिलीपजी, सागरमलजी कोठारी का रहेगा। वहीं सप्तमी के दिन गुरुदेव का भव्य वरघोड़ा भी नगर में प्रथम बार आयोजित होगा।





