
इमरान खत्री
आलीराजपुर । प्राथमिक माध्यमिक उच्च माधमिक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन एवं संगठन द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहयोग एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लक्ष्मी नारायण राठौड़ कों जिला आई टी सेल प्रभारी के पद पर पीएमयूएम शिक्षक संघ एवं कर्मचारी कल्याण कोष मध्यप्रदेश आई टी सेल प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता एवं सह प्रभारी हृदेश श्रीवास्तव के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के द्वारा यह नियुक्ति प्रदान की गईं हैं। श्री राठौड़ की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं हैं।





