झाबुआदेशमध्यप्रदेश

17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । शहर के महावीर भवन, बस स्टैंड के पास रविवार 17 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वड़ोदरा के प्रसिद्ध मल्टीस्पेशलिटी समन्वय हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में नागरिकों को चिकित्सक परामर्श, ईसीजी (हृदय जांच), ब्लड प्रेशर (BP) जांच, ब्लड शुगर जांच तथा लंबाई एवं वजन मापन जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

वैश्य महासम्मेलन एवं सकल जैन श्री संघ के विनोद बाफना द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, हड्डियों की कमजोरी, घुटने-पेट-जोड़ों का दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी संबंधी समस्या, हार्ट, डायबिटीज, थायरॉइड, चक्कर आना, कमजोरी एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज शिविर में लाभ ले सकते हैं।शिविर का आयोजन वैश्य महासम्मेलन एवं सकल जैन श्री संघ मेघनगर के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!