Uncategorized

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

नए साल में मिलेगा 50 से ज्यादा छुट्टियों का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय!

केन्द्रीय सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।केन्द्र सरकार ने साल 2025 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट में कुल दो तरह की छुट्टियां शामिल हैं- गजेटेड (अनिवार्य) छुट्टियां और रेस्ट्रिक्टेड (वैकल्पिक) छुट्टियां।इसके तहत अगले साल कर्मचारियों को 17 गजेटेड और 34 रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों का लाभ मिलेगा।

आपको बता दे कि हर सरकारी दफ्तर में गजेटेड छुट्टियां अनिवार्य रूप से लागू होती हैं। इन छुट्टियों में कर्मचारियों को किसी प्रकार की छूट नहीं मिलती और इन्हें सभी सरकारी दफ्तरों में समान रूप से लागू किया जाएगा। वहीं रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियां कर्मचारियों की इच्छा पर निर्भर करती हैं। यह लिस्ट सभी सरकारी दफ्तरों में मान्यता प्राप्त है, ताकि कर्मचारियों को पहले से छुट्टियों की जानकारी हो।इन छुट्टियों का चयन कर्मचारी अपने परिवार या अवसरों पर ले सकते हैं।

गजेटेड छुट्टियों की लिस्ट (2025)

गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी (रविवार),होली – 14 मार्च (शुक्रवार), ईद-उल-फितर – 31 मार्च (सोमवार), महावीर जयंती – 10 अप्रैल (गुरुवार), गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल (शुक्रवार), ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून (शनिवार), बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई (सोमवार), मुहर्रम – 6 जुलाई (रविवार), स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (शुक्रवार), मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) – 5 सितंबर (शुक्रवार), महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर (गुरुवार), दशहरा – 2 अक्टूबर (गुरुवार), दिवाली – 20 अक्टूबर (सोमवार), गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर (बुधवार), क्रिसमस – 25 दिसंबर (गुरुवार)

रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियां (वैकल्पिक) की लिस्ट

कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार 12 ऑप्शनल छुट्टियां ले सकते हैं, जिनमें से उन्हें 3 छुट्टियां चुनने की इजाजत होती है। होली, जन्माष्टमी (वैष्णव), राम नवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्रीपंचमी / वसंत पंचमी, विशु/वैसाखी/भाग बिहू/उगादी/चैत्र शुक्लादी/चेटी चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्रा/करवा चौथ।इन ऑप्शनल छुट्टियों का चयन कर्मचारी अपने निजी धार्मिक, सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सवों को ध्यान में रखकर ले सकते हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!