
कैलाश परमार
काकनवानी । भव्य मातृशक्ति कावड़ यात्रा श्री राम बाबा के सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महिला मित्र मंडल एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल समिति द्वारा भव्य मातृशक्ति कावड़ यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कावड़ यात्रा की शुरुआत श्री चौखे श्वर महादेव चौखवाड़ा से प्रारंभ होकर डूंगरी पाड़ा होते हुए काकनवानी श्री सिद्धेश्वर महादेव तक निकल गई।

जिसमें गांव के समस्त मातृशक्ति ने आस्था एवं श्रद्धा के इस श्रावण मास के पावन पर्व पर मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी श्रद्धालु बैंड बाजे की मधुर धुन एवं नाचते गाते एवं झूमते हुए हर हर महादेव, बोल बम का नारे लगाते हुए पूरा क्षेत्र शिव की भक्ति में शिव में हो गया।

यात्रा के दौरान काकनवानी की पुलिस स्टाफ की निगरानी में कावड़ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्वक हुआ जगह-जगह पर कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा का समापन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी पर विधि पूर्वक जल अभिषेक किया गया इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने महा आरती में भाग लिया तथा श्री राम बाबा के द्वारा मां आरती उतर गई एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया एवं भव्य मातृशक्ति कावड़ यात्रा का समापन हुआ।






