झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

मेघनगर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर के महावीर भवन, बस स्टैंड के पास रविवार को वैश्य महासम्मेलन, सकल जैन श्री संघ मेघनगर एवं वड़ोदरा के प्रसिद्ध मल्टीस्पेशलिटी समन्वय हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे डॉक्टरों की टीम के स्वागत के साथ हुआ तथा शाम 4 बजे समापन किया गया।

कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन से मनोहर सेठिया, बबलू सकलेचा एवं पूर्वेश कटारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। समापन अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के विनोद बाफना ने संबोधित करते हुए बताया कि तहसील अध्यक्ष शरद बाफना के नेतृत्व में समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से इस शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, ईसीजी (हृदय जांच), ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर जांच, लंबाई एवं वजन मापन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाई एवं अल्पाहार भी वितरित किया गया।

राजेश भंडारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, हड्डियों की कमजोरी, घुटने, पेट एवं जोड़ों के दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग, हृदय रोग, डायबिटीज, थायरॉइड, चक्कर आना, कमजोरी सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने लाभ लिया।

शिविर में समन्वय हॉस्पिटल्स, वड़ोदरा से आए अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें वरिष्ठ हार्ट एवं चेस्ट सर्जन डॉ. मयूरी श्रीवास्तव, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर राणा, लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. भाविन पटेल, हार्ट विशेषज्ञ डॉ. पवन रॉय, ICU एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. धर्मेन्द्र वाला तथा कार्डियक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गर्ग शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वैश्य महासम्मेलन एवं सकल जैन श्री संघ मेघनगर के रवि सुराणा, यशवंत बाफना, शांतिलाल लोढा, कांतिलाल भंडारी, प्रकाश भंडारी, पंकज वागरेचा, अशोक छाजेड, लोकेश झामर, सुरेंद्र कटारिया, अनिल छाजेड, अनुप भंडारी, राजेश भंडारी, मनीष भंडारी, संजय वागरेचा, प्रफुल गादिया,राजत कावड़िया देवेंद्र जैन एवं विपुल धोका सहित अनेक समाजजनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सुमित जैन ने किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!