
संतोष परमार
कल्याणपुरा । भाजपा मण्डल कल्याणपुरा के मकना बाबा मंदिर पर संगठन के आहवान पर मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक रहे बैठक का मुख्य विषय आने वाले कार्यक्रमो में एसआईआर आत्मनिर्भर भारत भगवान बिरसा मुंडा जयंती व सरदार वलभ भाई पटेल जी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक का संचालन सौरभ पण्डिया ने किया व स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र भटेवरा ने दिया आभार महामन्त्री धनसिंग भुरिया ने माना उक्त बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र भटेवरा महामन्त्री प्रकाश चौहानं धनसिंह भुरिया जिला पंचायत प्रतिनिधि रामपाल सरपंच मति लीला पपु निनामा चौहान, भारत राठौर, प्रकाश राठौर, जनपद सदस्य मति मंजूबाला जेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेग्जी भाई अमलियार, वरिष्ठ नेता प्रदीप पीपाड़ा, रविन्द्र राठौर, धीरज बुंदला, लक्ष्मण चौहान, दितेसिंग निनामा, केशव चौहान व मण्डल के सरपंच गण जनपद सदस्य बुथ अध्यक्ष मंत्री बीएलओ मण्डल के पदाधिकारि गण व देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






