

राकेश मकवाना
थांदला । तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव वाट्ठा में आंधी तूफान के चलते आम का पेड़ गिर गया जिसमें दबकर एक बालिका की मौत हो गई। बालिका का नाम प्रियंका हुकिया पारगी निवासी वाट्ठा (उम्र 15 वर्ष) है। शाम के समय चले आंधी तूफान के चलते हरी नगर से राजस्थान की ओर जाने वाला रास्ता भी पेड़ गिर जाने से बंद हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से हरी नगर से राजस्थान जाने वाले मार्ग से पेड़ को हटाया गया जिससे मार्ग चालू हो पाया है वही हरी नगर में पेड़ की डाल गिरने से एक बेल की भी मौत हो गई है।

पलवाड क्षेत्र में चले आंधी तूफान के बाद कस्बा पटवारी व थांदला एसडीएम तरुण जैन भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के हुए नुकसान का मुआयना किया गया है।






