क्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीधार्मिकमध्यप्रदेशमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

झाबुआ में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, बुलडोजर चला, उठे विरोध के स्वर 

झाबुआ । जिले में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें बस स्टैंड चौराहे से लेकर विजय स्तंभ तक की गुमटियों, अस्थायी शेड और कच्चे चबूतरे हटाए गए। प्रशासनिक कार्यवाही में कई घुमटीयो को बुल डोजर के जरिये जमीन दोष किया गया। इस कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध किया और भेदभाव के आरोप लगाए। साथ ही शहर के भीतर बने पक्के अतिक्रमण पर बुलडोजर कब चलेगा, इसको लेकर लोगो में चर्चा है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

– नगरपालिका अमला पुलिस और यातायात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा।

– कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाए, जबकि कई स्थानों पर जेसीबी ने गुमटियों को ध्वस्त कर दिया।

विरोध और आरोप

– स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कुछ लोगों को मोहलत दी, जबकि कुछ गुमटियों को तुरंत तोड़ दिया गया।

– प्रशासन की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाया और कहा कि शहर साफ और सुंदर होना चाहिए, लेकिन कार्रवाई हमेशा गरीबों पर ही क्यों होती है?

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!