जिले के प्रत्येक श्रीसंघों में दिया जा रहा निमंत्रण
हर्षौल्लास के साथ मेवानगर में निकलेगा भव्य वरघोड़ा

प्रभु कों रिझाने आ रहे देश के सुप्रसिद्ध संगीतकार त्रिलोक मोदी व श्रेयांश दख
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । मेवानगर पेटलावद में १४ दीसंबर २०२५ रविवार को आयोजित होने वाली पोष सुदी दशमी की तैयारियाँ जोरो पर है। श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान के पोष दशमी महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में है । बुधवार को श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल पेटलावद के ट्रस्टी सौरभ खेमेसरा मेघनगर, ट्रस्टी मनीष कुमट झकनावदा, ट्रस्टी निखिल भंडारी झाबुआ, सूरजमल भंडारी पेटलावद, आशीष भांगु झकनावदा, दीपक पिपाड़ा पेटलावद, गाड़ीपति सुमित पिपाड़ा, अभय पिपाड़ा, नवदीप गुगलिया, जितेन्द्र भंडारी, महेंद्र टांक, सुनील भांगु द्वारा उक्त आयोजन को लेकर धार जिले के राजगढ़, मोहनखेड़ा महातीर्थ, सरदारपुर, रिंगनोद, टांडा, बाग, जोबट, बोरी, रानापुर, झाबुआ, थाँदला, मेघनगर, झकनावदा, रायपुरिया, धतूरिया, बोलासा, तारखेड़ी, बनी, उमरकोट, पालेडी, बामनिया, खवासा, बाजना, कुशलगढ़, शिवगढ़, रतलाम, सैलाना, जावरा श्रीसंघों में निमंत्रण पत्रिका, पोस्टर भेजकर आयोजन में पधारने की विनंती की।

२१ बग्गिया, ११ ढोल के साथ पार्श्वनाथ भगवान करेगे नगर भ्रमण
पोष दशमी के पावन अवसर पर प्रातः ९ बजे २१ बगियो और ११ ढोल के साथ दामोदर कालोनी दरबार से भव्य वरघोड़ा प्रारंभ होगा जिसमे प्रथम बग्गी में श्री पार्श्वनाथ भगवान विराजमान होंगे । बाद क़तार बद्ध समस्त बगियो में लाभार्थी परिवार बैठेंगे। इसके साथ ही श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान को ११ ढोल, बैंड बाजो के साथ नगर भ्रमण करवाया जाएगा। जिस में पुरुष अपने सर पर पगड़ी पहने नजर आयेगे। दोपहर शुभ महूर्त में १२:३९ पर भगवान की १०८ दीपो से महा आरती उतारी जाएगी। बाद दादा के आदेशनुसार लाभार्थीयों द्वारा चढ़ावे चढ़ाये जावेगे। बाद दिनभर चलेगे धार्मिक आयोजन।

देश के बड़े कलाकार आ रहे मेवानगर पेटलावद दादा को रिझाने
मेवानगर पेटलावद कारकारिणी ने पेटलावद आयोजन की निमन्त्रण पत्रिका वितरण करते हुए मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा को जानकारी देते हुए बताया की पोष दशमी के पावन अवसर पर दामोदर कालोनी में आयोजित विशाल भजन संध्या में संगीत की दुनिया में देश का बड़ा नाम संगीतकार त्रिलोक मोदी,मंदसोर जिले के नारायणगढ़ के भजन संध्या के लाभार्थी श्रेयांश दख, संभव भंडारी अपनी पूरी टिम के साथ आ रहे थे अपनी मधुर वाणी से दादा को रिझाने और भक्तों को झूमाने, इस पर श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल व श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव कार्यकारिणी मेवानगर पेटलावद ने समस्त भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन् में पधारने की अपील करते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की ।






