झाबुआ जिले की पुलिस टीम ने धार में आयोजित 60 पश्चिमी जोन अंतरजिला पुलिस खेलकुद प्रतियोगिता मे किया शानदार प्रदर्शन

उप निरीक्षक महेश भामदरे में 70 किग्रा वजन में बाँक्सिग कुश्ती वेट लिफ्टींग 03 स्वर्ण पदक एंव पावर लिफ्टींग में कास्यपदक जिते
तेजमल गाहरी


झाबुआ – झाबुआ जिले की पुलिस टीम ने धार में आयोजित 60 पश्चिमी जोन अंतरजिला पुलिस खेलकुद प्रतियोगिता में 05 स्वर्ण, 10 सिल्वर एंव 08 ब्रॉन्ज मेंण्डल कुल 23 पदक जिते ।
01. पुलिस लाईन धार में आयोजित 60 वी पश्चिमी जोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद स्पर्दा में झाबुआ पुलिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदशर्न करते हुवे इन्डीविजल खेल में उनि महेश भामदरे थाना राणापुर नें 70 कि ग्रा वजन में बॉक्सिग कुश्ती वेट लिफ्टींग 03 स्वर्ण पदक एंव पावर लिफ्टींग में रजत पदक जिते ।
02. उनि गोविन्द भामदरे थाना काकनवानी में 90 किग्रा वर्ग में बॉक्सिग में स्वर्ण व वेट लिफ्टींग तथा पाँवर लिफ्टींग में रजत, कुश्ती में रजत कुल 04 पदक प्राप्त किये।
03. आरक्षक बबलु पंचोली चौकी झकनावदा थाना रायपुरिया में 200 मीटर दौड में स्वर्ण पदक एंव 100 एंव 1500 मीटर में 02 सिल्वर पदक प्राप्त किये। 400 मीटर रिले लम्बी कुद में 02 रजत पदक प्राप्त किये।
04. सुबेदार कमल मिदल पेटलावाद नें 90 किग्रा. बॉक्सिग एंव वेट लिफ्टींग एंव पांवर लिफ्टींग में 02 रजत एँव 01 कास्यं रजत पदक प्राप्त किये ।
05. सहायक उप निरीक्षक सत्येन्द्र पाण्डे थाना यातायात झाबुआ ने कुश्ती एंव बॉक्सिग में 02 रजत प्रदक प्राप्त किये।
06. आरक्षक शिवराम प्रजापत थाना यातायात झाबुआ तैराकी में रजत पदक प्राप्त किये ।
07. योगेश मिणा थाना काकवानी ने लम्बी कुद व रिले में 02 कास्य पदक प्राप्त किये।
08. आरक्षक हिमांशु चौहान नें गोला फेक में रजत पदक प्राप्त किया।
09. आरक्षक मानव आरक्षक कुबेर ने रिले में 1-1 रजत पदक प्राप्त किये।
10. हेण्ड बोल टिम सउनि अमित, आरक्षक राजेन्द्र तोमर नें रजत पदक प्राप्त किये ।
झाबुआ जिले की और टिम मेनेंजर सुबेदार कमल मिदल व उनि महेश भामदरे के नेतृत्व में झाबुआ जिले के 28 खिलाडियों धार में आयोजित दिनाँक 23/07/2024 से 27/07/2024 तक पश्चिमी जोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद स्पर्दा में भाग लिया जिसमें कुत्स 05 स्वर्ण, 10 सिल्वर एंव 08 ब्रॉन्ज मेंडल कुल २३ पदक प्राप्त किये। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक महोदय पद्म विलोचन शुल्क, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एस.डी.ओ.पी रुपरेखा यादव, थांदला एस.डी.ओ.पी रविन्द्र राठी, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय झाबुआ, एस.डी, ओ.पी. जोबट नामदेव व थाना प्रभारी राणापुर शंकरसिंह रघुवंशी एंव समस्त पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारीयों नें खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते बधाई दी गई ।





