देशमध्यप्रदेश

झाबुआ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

कैलाश परमार

काकनवानी । मध्यप्रदेश नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा घोषित वरिष्ठ फास्ट नेटबॉल टीम में झाबुआ जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह टीम 28 अगस्त से 31तक हरियाणा पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होने वाला 4th फास्ट 5 राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

चयनित खिलाड़ियों में परिधि रामला परमार (भीमपुरी, तहसील थांदला), अर्चना रामचंद गरवाल (सेमलिया, तहसील थांदला) और शुभम ताजसिंह अमलियार (पेटलावद) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है।

टीम चयन की जानकारी नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव लक्ष्मण दातिर ने दी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!