
तेजमल गाहरी
झाबुआ – राणापुर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झाबुआ जिले के राणापुर ब्लाक में बड़ा फेर बदल करते हुए कांग्रेस के प्रति वफादार ऐवम मैदानी कार्यकर्ता कैलाश डामोर को ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पद का दायित्व सोपा गया हे जिससे पूरे ब्लाक और शहर में खुशी का माहोल है। व्हाटसप और शोसल मीडिया में बधाई संदेशों का ताता लगा हुआ है। कांग्रेस के जिला मंत्री सुरेश समीर ने बताया की कैलाश डामोर पूर्व में दो बार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष तथा नगर परिषद राणापुर के अध्यक्ष भी रह चुके है। वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के झाबुआ जिला महामंत्री का दायित्व संभाले हुए हे। अपने दादा के समय से कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखने वाले कैलाश निश्चित सरल सादगी और सामंजस्य के प्रतीक है।जब वे पूर्व में अध्यक्ष थे तब पूरे ब्लाक की अनेक पंचायतों के गावो से कांग्रेस विजय होती थी।सुरेश समीर ने कहा की ब्लाक कांग्रेस का जैसे ही अध्यक्ष पद की नियुक्ति का पत्र वायरल हुआ कार्यकर्ताओं में खुशी का उत्सव शुरू हो गया। डामोर को यह दायित्व विशेष परिस्थिति में दिया गया जब मध्य प्रदेश में दूसरे दल की सरकार है और पूरे ब्लाक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया हे। कैलाश के लिए यह चुनौती किसी कैलाश पर्वत से कम नही हे। विधायक डा. विक्रांत भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला जंनपद अध्यक्ष सो सोनल भाबर, जिला महिला कांग्रेस, जिला तथा, ब्लाक पदाधिकारियों ने कैलाश को बधाई देते हुए प्रदेश का आभार व्यक्त किया है।





