
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की दिव्य आशीर्वाद, वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं पूज्य साध्वी श्री तत्वलताश्रीजी एवं श्री अनेकांतलताश्रीजी की प्रेरणा से श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का उनके जन्मदिन के अवसर पर बहुमान किया जाता है।
पाठशाला संचालिका एवं महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया ने बताया कि उसी क्रम में आज मंत्र अंकित कोठारी का जन्मदिन पाठशाला में बहुमान कर मनाया गया। इस अवसर पर कोठारी परिवार द्वारा पाठशाला में सहयोग राशि भी अर्पित की गई।





