देशमध्यप्रदेश

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ

नगर परिषद द्वारा स्थानीय कम्युनिटी हाल मे योग दिवस आयोजित किया गया

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । जीवन मे योग की महत्वता के लिये सरकार द्वारा देशभर मे सामूहिक योग दिवस के रूप मे देशभर मे इस दिन योगा क्लास का अयोजन सार्वजनिक स्थानों पर किया जाता है नगर परिषद द्वारा स्थानीय कम्युनिटी हाल मे योग दिवस आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रितिका पाटीदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा की गई।जिसमें सर्वप्रथम माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के उद्बोधन कार्यक्रमों का सीधा प्रसार प्रसारण एनआईसी द्वारा प्रदाय लिंक के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों द्वारा लाभ लिया गया।

तथा योग के मूल सिद्धांतों और इसके लाभों को बताने के लिये निकाय स्तर पर समस्त शासकीय /अर्द्ध शासकीय विद्यालयों / संगठनों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर योग विशेषज्ञों को आमंत्रित कर, योग पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गए। उक्त योग कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार मेघनगर श्रीमति ममता मिमरोट, नायब तहसीलदार मेघनगर श्रीमति मृदुला सचवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंतरसिंह डावर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, शासकीय कन्या पीएम प्राचार्य जीएस देवहरे एवं सीएम राइज प्राचार्या वर्षा चोरे स्टॉप, एवं विद्यार्थी, योगा टीचर, अंतरा चौहान भी शासकीय कन्या छात्रावास की बालिकाओं के साथ उपस्थित थी अन्य विभाग बी.आर. सी.,चिकित्सा विभाग स्टॉप, खेल युवा कल्याण विभाग ब्लाक समन्वयक प्रिया हटीला आदि भी उपस्थित रहे।योग कार्यक्रम की समापन बेला पर स्टोर कीपर सुनील डामोर द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों और जन समुदाय के लिए अल्पाहार की व्यवस्था करवाई गई। तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!