देशधार्मिकमध्यप्रदेश

चंदनवाड़ी लंगर हेतु भोला भण्डारा परिवार थांदला ने सामग्री दाहोद भिजवाई

थांदला। भोला भण्डारा परिवार थांदला द्वारा जन सहयोग से एकत्रित खाद्य सामग्री से भरी गाड़ी पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए शांति आश्रम महंत सुखरामदासजी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दानदाताओं व वरिष्ठ समाजसेवियों के सानिध्य में दाहोद के लिए रवाना किया। जानकारी देते हुए समिति के वरिष्ठ श्रीमंत अरोड़ा, तुलसी मेहते, मोहन चौहान, प्रकाश सोनी ने बताया कि इस बार दानदाताओं ने नकद राशि के साथ गोली, बिस्किट, चॉकलेट, चक्की के अलावा अन्य खाद्य सामग्री भी प्रदान की है जिसे गोधरा, दाहोद, झाबुआ, थांदला के संयुक्त तत्वाधान में बाबा अमरनाथजी की पावन यात्रा में पहले पड़ाव चंदनवाड़ी में लगने वालें 24 वें विशाल भंडारें के लिए दाहोद से 22 जून रविवार को ट्रक द्वारा रवाना किया जाएगा।

इस अवसर पर भोला भण्डारा समिति के सञ्चालक पवन नाहर, महेश गढ़वाल, एमडी चौहान, मनीष अहिरवार, समरथ महाराज, शैलेन्द्र चौहान, सोहनसिंह परमार, अमृतलाल चौहान, प. चिंटू वैरागी, महेश गिरी, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, समाज सेवी दानदाता विपिन जैन, अशोक अरोड़ा, राजू धानक, मोहन यादव, रामचन्द्र कटारा, रमेश चौबे आदि मौजूद थे। इस अवसर पर महंत का पुष्प माला पहनाकर उन्हें दक्षिणा देकर सम्मान करते हुए सभी भोलें भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!