धार्मिक

हज़ के मुकद्दस सफ़र से आए हज़ यात्री, परिजनों ने किया स्वागत

थांदला – हज के मुकद्दस सफर पर सऊदी अरब गए हज यात्रियों का हज मुकम्मल होने के बाद अब हाजियों का लौटना शुरू हो गया है । 21 जून शनिवार को इस वर्ष थांदला से हज पर गए हज यात्री थांदला पहुचे। गवर्नमेंट कॉन्टैक्टर,पूर्व पार्षद व कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय मोअज्जम गांधी की धर्मपत्नी हज्जानी वकीलन बी अपने भतीजे व भतीजा बहु के साथ हज के मुकद्दस सफ़र से आए। सऊदी अरब से हवाई जहाज से 20 जून को मुंबई पहुंचे जहां से देहरादून एक्सप्रेस से थांदला रोड आए । हज यात्रियों के स्वागत के लिए परिजन थांदला रोड स्थित रेलवे स्टेशन पहुंचे,जहा हाजियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।


आपको बता दे कि इस साल थांदला नगर से 6 मुस्लिम समाजजन हज यात्रा के मुकद्दर सर पर सऊदी अरब गए थे,जिनमें से पहली हज यात्री हज्जानी वकिलन बी 21 जून को हज से आए है। वही 23 जून को शाम 6 बजे मेघनगर जम्मू तवी एक्सप्रेस से हाजी सिद्दीक खान हज यात्रा से लौटेंगे। वहीं 24 जून को सुबह 10 बजे हाजी कादर शेख अपनी पत्नी के साथ देहरादून से लौटेंगे। थांदला निवासी पुलिस विभाग में कार्यरत जाकिर खान व उनकी पत्नी 24 जून को इंदौर पहुंचेंगे ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!