
सन्तोष परमार
कल्याणपुरा । नाबालिक बच्ची ने उठाया गलत कदम बंद कमरे मे गल्ले मे रस्सी बांध लटक कर दे दी अपनी जान झाबुआ जिले के कल्याणपुरा नगर के वनियावाग मोहल्ले की एक दर्दनाक घटना सामने आयी बताया जा रहा हैँ की लड़की की उम्र 14 से 15 वर्ष हैँ जो शनिवार की रात में बंद कमरे में फासी लगा ली है। पड़ोसीयो से पूछने पर बताया गया की लड़की का नाम काली मावी है जिसके माता-पिता सूरत काम पर गए थे। जिसके चलते उसने सुनसान घर पर आत्म हत्या कर ली। पूछताछ पर यह भी बताया गया की लड़की रात में गणेश जी की आरती शामिल भी हुई थी आरती के बाद वह अपने घर की ओर निकल चुकी थी। अब बात यह समझ से परे हे की ऐसा क्या हुआ जो रात मे नाबालिक बच्ची ने ऐसा कदम उठया जो अपने हि हाथो से मौत का फंदा तैयार कर लिया हो। सुबह पड़ोसियों को इस घटना के बारे मे पता लगते ही नगर मे मातम सा छा गया। उनके परिजन कों फोन लगाया तो वह अचंभित हो गए। अभी वह सूरत से निकल चुके हैँ। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर झाबुआ सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस की जांच चल रही हे।





