हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का संकल्प लिया
हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे

थांदला । मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय थांदला में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा साझा संकल्प लिया। हम इस विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने पंच संकल्प लेते हैं कि – हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे। हम विद्यालय के संपदा से संसाधन तथा समय को राष्ट्रधन मानते हुवे उनका सरंक्षण और विवेक पूर्वक उपयोग करेंगे। हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी समभाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर होंगे। हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं अपितु चरित्र निर्माण, आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं, अपितु संस्कार,सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुवे उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

हम सब यह संकल्प लेते हैं कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है ,हमारी आत्मा का अभिमान है राष्ट्र निर्माण का आधार है।
संकल्प विद्यालय की शिक्षिका कविता पंदा ने शपथ विधि का कार्यक्रम सम्पन्न कराया इस अवसर पर विद्यालय के संचालक और शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।





