कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

2 फरवरी को होगी 900 से अधिक आराधकों मोक्षमाला

सौरभ खेमसरा 

मेघनगर। जैन शाश्वत तीर्थ श्री शत्रुंजय महातीर्थ की गोद में स्थित श्री सिद्धवड़ तीर्थ में थराद तीर्थ निवासी श्रीमती दीवालीबेन लल्लूभाई दोशी परिवार द्वारा पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर वर्तमान सौधर्म बृहदतपा गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब आदि शताधिक साधु साध्वी भगवंत की निश्रा में आयोजित 45 दिवसीय जयंतोत्सव उपधान तप आराधना की माघ सुद 5, 02 फरवरी रविवार को पूर्णाहुति मोक्षमाला के साथ होगी।

 900 से अधिक पहनेंगे मोक्षमाला

उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक परिषद के रजत कावड़िया ने बताया कि, इस उपधान तप आराधना में कुल 2000 से अधिक आराधकों ने भाग लिया था, जिसमें पहले पड़ाव में 28 दिन के तीसरे उपधान के 300 से अधिक आराधकों ने आराधना पूर्ण की, तो वही दूसरे पड़ाव में 35 दिन के दूसरे उपधान के 800 से अधिक आराधकों ने अपना तप पूर्ण किया और अब प्रथम उपधान में 900 से अधिक आराधक 45 दिन का संयम जीवन यापन कर अपनी मोक्षमाला ग्रहण करेंगे।

 5 दिवसीय महोत्सव के साथ होगा समापन

साथ ही कावड़िया ने बताया कि, 5 दिन के महोत्सव के साथ ये समापन होगा जिसमें 31 जनवरी को बहुमान, 01 फरवरी को आराधकों का वरघोड़ा, माला की जाजम, 02 फरवरी को मोक्षमालारोपण होगी और 03 फरवरी को तपस्वीयों के पारणा होंगे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!