क्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिशिक्षा

मां विशुद्ध भक्त परिवार की महिलाओं ने गायों को दलिया, गुड़, खल, हरी-सब्जियां, चारा खिलाया

सेवा कार्य

यश राठौर

बड़नगर । मां विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा गुरुवार को 105 विप्रभमती माताजी के मार्गदर्शन में जीव दया की मिसाल पेश करते हुए श्री गोत्रास गोपाल गौशाला में जाकर गायों के लिए 100 किलो दलिया, 30 किलो गुड़, एक थैला खल एवं 500 किलो साग-सब्जियां चारा की व्यवस्था की। अखिल राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशुद्ध भक्त परिवार की उपाध्यक्ष माला सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व को लेकर सेवा कार्य अंतर्गत मां विशुद्ध भक्त परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से गोशाला की गायों को दलिया, गुड़, खल एवं हरी-सब्जियां, चारा खिलाया। इस अवसर पर महिला मंडल ने गोशाला के अध्यक्ष डॉ. वासुदेव काबरा के सेवा कार्यों की अनुमोदन करते हुए उनका बहुमान किया। इस अवसर पर भक्त मंडल की साधना विनायक, मोना टोंग्या, संगीता कासलीवाल, अनिता पाटनी, उषा काला, संगीता गोधा, हेमलता गोधा, वर्षा पाटनी, संतोष पटौदी, ममता पाटनी, मोना बाकलीवाल, सरिता जैन, तृप्ति पाटनी, शालू टोंग्या, महावीरी शाह, पदमा शाह, सपना रावका, टीना कासलीवाल, वंदना पाटनी, रानी पाटनी, सुनीता कासलीवाल, निशा कासलीवाल, कविता विनायका सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!