समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन ने मकर सक्रांति पर्व पर निराश्रितो को कम्बल वितरित किये
परिवार के साथ 2 हजार से अधिक लोगो को कम्बल वितरित किये


सौरभ खेमसर
मेघनगर । मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने मकर संक्रांति निरश्रितो की सेवा कर मनाई l विशेष रूप से सुराणा कंपाउंड में उनके निवास पर मकर संक्रांति के दिन जैन ने असहाय लोगो को ठण्ड से बचने के लिएँ अपनी धर्मपत्नी और परिवार के साथ 2 हजार से अधिक लोगो को कम्बल वितरित किये l इस अवसर पर श्री जैन ने जिले वासियों को पवित्र सनातन पर्व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए जिले की खुशहाली की कामना की l कार्यक्रम में राहुल अग्रवाल, जेपी पँचाल, दिनेश बैरागी, इरफान समसु ,बहादुर ,मुकेश नायक, शकरा, जीतू सोलंकी रवि मुकेश भावेश, प्रेम भाबोर,रवि देवचंद, कनु काका आदि का सहयोग भी रहा l सुबह का प्रारंभ पूजा पाठ के साथ करने वाले जैन ने कहा कि असहायों को सेवा ही ईश्वर की सेवा है l ईश्वर ने यदि हमको सक्षम बनाया है तो सेवा का भाव मन में होना चाहिए l मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची और निस्वार्थ सेवा हैँ….






