
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा बताया गया कि छोटे से निवेदन पर नगर परिषद कार्यालय में आने के निवेदन को स्वीकार करते हुए परिषद में आगमन हुआ जहां पर सर्वप्रथम आतिशबाजी के साथ आरती एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पश्चात कमलेश मचार द्वारा कक्ष में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। नगर की समस्याओं से अवगत कराया उसके निराकरण हेतु मांग पत्र दिया गया। मांग पत्र में निम्न बिंदु रखे गए।जो इस प्रकार है, 1.वार्ड क्रमांक 14 में आंगनवाड़ी से पुलिया तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि रुपए 12.50 लाख 2.वार्ड क्रमांक 3 में रंभापुर रोड से रेलवे बाउंड्री तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 14.50 लाख 3.साप्ताहिक ट्रेन गोरखपूर एक्सप्रेस,वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई एक्सप्रेस, रामनगर सुपरफास्ट, काठ गोदाम का स्टॉपेज मेघनगर में करवाने हेतु 4. कोरोना काल से बंद पड़ी फिरोज़पुर जनता एक्सप्रेस को पुन: चालू करवाने हेतु मांग की गई।

एवं सांसद महोदया द्वारा जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने आश्वाशन दिया। एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत कुल 02 हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि के प्रकरण वितरण किए गए और साथ ही स्वनिधि दिवस का आयोजन भी किया गया।हितग्राही श्रीमति कमला राठौड़,एवं श्री भेरू ब्रजवासी को पचास पचास हजार के ऋण उपलब्ध करवाए गए। एवं कमल स्व सहायता समूह को भी तीन लाख का ऋण स्वीकृत कराकर वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष कलसिंह भाभर, भाजपा जिलामहामंत्री गौरव खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री विजय चौहान, भाजपा महामंत्री राजेश, भाजपा जिला मंत्री बबलू सकलेचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति आरती भानपुरिया, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार पूर्व जनपद अध्यक्ष बाबू मचार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, पार्षद लाखनसिंह देवाणा, संतोष परमार, कमलेश दातला, मुकेश मेहता, अनु बामनिया एवं समस्त जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।





