देशधार्मिकमध्यप्रदेश

वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य मे नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल एव प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर दिनांक 4 अक्टूबर 25 समय प्रातः 9: 30 बजे से 2:00 बजे तक स्थान – जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर इस शिविर में जीवन हॉस्पिटल के डॉ. दिव्यांशु पटेल MBBS MS हड्डी रोग डॉ. ईश्वर पाटीदार MBBS MS नैत्र रोग

अपनी सेवाएं देंगे 

वृद्धजनों की हड्डी तथा आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच तथा यथासंभव दवाईयां, नंबर के चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे तथा आवश्यक होने पर मोतियाबिंद के आपरेशन भी निशुल्क किए जावेगा। रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष गोविंद सिंह जी चौहान ने बताया की यदि आपके पास पुरानी कोई जांच उपलब्ध हो तो, कृपया साथ में लेकर आएं। मोतियाबिंद के इच्छुक व्यक्ति आपरेशन की तैयारी के साथ आएं तथा एक सहयोगी साथ लाएं। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशनके अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि यदि कोई गंभीर बिमारी से तो स्वयं का आयुष्मान कार्ड पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में आपरेशन नि: शुल्क किए जायेंगे।

रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल एव प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन मेघनगर के सदस्य आप से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिविर का लाभ लेवे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!