घोष की गर्जना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कदम ताल मिलाते हुए नगर के मुख्य मार्गो से निकले
पथ संचलन का सैकड़ो जगह हुआ स्वागत सत्कार

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हजारों की संख्या में घोष की गर्जना पर कदम ताल मिलाते हुए निकले स्वयंसेवक जी हा विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकाला गया जिसमें जो नगर के समीप सर्वप्रथम मंडी मैदान पर सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए यहां पर सर्वप्रथम मनचासीन प्रांत धर्मजगरण प्रमुख राकेश डामोर नगर कार्यवाह रहे अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तत्पश्चात मौजूद स्वयंसेवकों का मांर्ग दर्शन प्रांत नगर कार्यवाहक राकेश डामोर ,राजेश भंडारी, मांगीलाल धामनिया, रूप सिंह नागर ने संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की बातें रखी जिसमे शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन की बात पर चर्चा हुई मौजूद स्वयंसेवक के बीच में एकल गीत के पश्चात संचालन प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ मंडी मैदान पर समापन हुआ पथ संचलन का नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर पुष्प वर्षा कर नगर वासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया वही उद्बोधन की जगह पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही आपको बता दें कि संघ की शताब्दी वर्ष अंतर्गत नगर में यह विशाल पथ संचलन निकाला गया था जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहे संचलन में घोष की ताल पर स्वयं सेवकों द्वारा कदम ताल मिलाते चले।






