क्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिशिक्षा

समाज रत्न हसमुखलालजी वागरेचा की स्मृति में सर्व रोग मेगा स्वास्थ्य शिविर मिल का पत्थर बनेगा—–पद्मश्री महेश शर्मा

एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के डॉक्टर अनिलजी जैन के नेतृत्व में 25 डॉक्टरों की टीम आएगी मेघनगर 

सौरभ खेमसरा 

एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के डॉक्टर अनिलजी जैन के नेतृत्व में 25 डॉक्टरों की टीम आएगी मेघनगर 

12 व 13 फरवरी को होगा निःशुल्क मेडिकल जांच ,16 फरवरी को निदान

शिविर के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन, पंजीयन की हुई शुरुवात…

मेघनगर। पश्चिम मध्य प्रदेश का सुदूर जनजाति बाहुल्य झाबुआ जिला में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव और अशिक्षा,निरक्षरता व आर्थिक स्थिति के चलते हजारों परिवार स्वास्थ्य संबंधी पीड़ाओं से जूझते लोगों असमय काल के ग्रास समा जाते है. झाबुआ जिला ही नहीं वरण गुजरात राजस्थान से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के लोग ऐसी गम्भीर स्वास्थ्य समस्याओं से द्रवित है.ऐसे में मेघनगर का वागरेचा परिवार स्वास्थ्य सेवाओ हेतु हमेशा तत्पर रहा है इस बार भी समाजसेवी पंकज वागरेचा ने अपने दादा मिश्रीमलजी,एवम दादी सज्जनबाई एवम बड़े पापा जयन्तिलालजी वागरेचा की भावना का अंकुरण करते हुए, माता तप चक्रेश्वरी स्नेहलता देवी वागरेचा की प्रेरणा से अपने पिता संथारा साधक समाज रत्न श्री हसमुखलालजी वागरेचा के प्रथम पुण्य स्मरण में अपने परिवार के भाई संजय वागरेचा व निलेश वागरेचा के दो सेवाभाविक कंधों का साथ लेकर मेघनगर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण व जटिल रोग निदान शिविर 16 फरवरी रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया है.जिसकी तैयारी जोरों पर है।

 

समाजसेवी संगठनो की रहेगी मेगा शिविर में सहभागिता

समाजसेवी संजय, पंकज नीलेश वागरेचा ने बताया कि पिताजी की सेवा भावना हमें मार्गदर्शित करती थी अब वह नहीं है पर हम उनकी सेवाओं के संकल्पों को परिवारजनों से मिलकर सदैव परोपकार के कार्य करते रहेंगे क्षेत्र के लोगों को महंगे इलाज के चलते परेशानी होती है अतःएपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल जैन हार्ड स्पेशलिस्ट के नेतृत्व में 25 से अधिक डॉक्टरों की टीम द्वारा यथासम्भव निशुल्क जांच तथा यथा संभव दवाइयां एवं उपचार परामर्श कर निदान किया जावेगा ,,, डॉक्टर अनिल जैन के बारे में उन्होंने बताया कि वे अब तक 42 हजार से अधिक सफल हार्ड की सर्जरी कर चुके हैं वे स्वयं भी शिविर में मार्गदर्शन उपचार परामर्श देने मेघनगर में 16 फरवरी को आ रहे हैं यह मेघनगर के लिए सौभाग्य की बात है. शिविर में सर्व रोग परीक्षण एवं निदान किया जाएगा इस हेतु 12 व 13 फरवरी को मेडिकल जांच प्राथमिक जांच हेतु आयोजित होगा जिसके लिए पंजीयन ऑनलाइन व ऑफलाइन करना आवश्यक है उक्त मेगा शिविर में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाएं सकल जेन श्रीसंघ मेघनगर ,समस्त पत्रकार संघ,रोटरी क्लब अपना, वैश्य महासम्मेलन, डायमंड ग्रुप दी जॉइंट्स ग्रुप एवम शासन प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा हैं।

शिविर का प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन

मेघनगर में आयोजित उक्त शिविर की तैयारियां जोरों पर है शिविर में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी रहे इस हेतु प्रचार प्रसार पोस्टर्स का विमोचन पद्मश्री महेश शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी.एस. बघेल की मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया. इस दौरान डी.पी.एम .राजाराम खन्ना ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी विनोद नायक एवं नगर के गणमान्य समाजसेवी सहित विशेष अतिथि के रूप में विमोचन आयोजन में उपस्थित रहे.जिले के गांधी माने जाने वाले जल संरक्षण के प्रेरणादाई पर्यावरणमित्र आज के भागीरथ पद्मश्री महेश शर्मा ने कहा की सेवा का कोई मूल्य नहीं होता समाज सेवा के कई रूप है पर स्वास्थ्य के लिए सेवा सबसे बड़ी समाज सेवा होती है जिसके लिए लोग को जीवनदान मिलता है आम व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता के लिए यह मेगा स्वास्थ्य शिवीर वागरेचा परिवार की ओर से किया जा रहा है,,, परिवार की सेवा मिल का पत्थर बनेगा जिससे समरसता का भाव बढ़ेगा डॉ बी एस बघेल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की स्थिति बताते हुए कहा कि सामाजिक रूप से मेघनगर का वागरेचा परिवार समाज सेवा के रूप में हमेशा अग्रणी रहा है दर्दी को दवा मिले यही हसमुखलाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि रहेगी उक्त सेवा प्रशासन के स्तर पर जो भी स्वास्थ्य सेवाए होगी हमारा सदैव सहयोगी रहेगा. शिविर के पंजीयन की विस्तृत जानकारी रोटेरियन भरत मिस्त्री द्वारा दी गई.विमोचन आयोजन का आतीत्य सत्कार निलेश वागरेचा ने किया मंच संचालन समाजसेवी निलेश भानपुरिया ने किया आभार वागरेचा परिवार के बड़े भाई संजय वागरेचा ने माना।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!