देशधार्मिकमध्यप्रदेश

फुटतालाब में देशभक्ति अयोध्या के श्रीराम मंदिर श्रीकृष्ण जन्म और भगोरिया की झाँकियों के साथ हो रहे गरबे

 

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । मेरी झोपडी के भाग्य आज खुल जाएँगे राम आएँगे, श्रीराम जानकी रहते है मेरे सीने में वंदे मातरम और श्रीकृष्ण के भजनों के बीच प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर नवरात्रि महोत्सव में गरबो की आभा देखते ही बन रही हैँ….धार्मिक वातावरण के निर्माण के महत्वपूर्ण क्रम में अग्रणी स्थान बनाता फुटतालाब का अयोजब आसपास के जिले में भी आस्था का रेखांकन बनता जा रहा है l शनिवार को फुटतालाब में माँ की महाआरती एसडीएम मुकेश सोनी ने अपनी धर्मपत्नी और समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और परिवार के साथ की। आयोजन में माँ आशापूरा ग्रुप कल्याणपुरा पुष्पा ग्रुप कालीदेवी ने गुजरात के गरबा कलाकारों के साथ पारंपरिक परिधानों में गरबा कर अपनी दक्षता का प्रमाण दिया l लोग फुटतालाब में शनिवार की रात बड़ी संख्या में पहुंचे और यहां चल रहे नवरात्रि गरबा महोत्सव में अपनी आस्था की आहुतिया डाली जानकारी देते हुए प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन सीमा सुरेश जैन राजेश रिंकू जैन जैकी जैन और मंदिर के महंत मुकेश दास जी महाराज ने बताया कि लोगों की बढ़ती भीड को देखते हुए यहा पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेश रिंकू जैन के निर्देशन में बैठने की अतिरिक्त व्यवस्थाए की जा रही है l शनिवार को फुटतालाब में पास के राज्य राजस्थान के कुशलगढ़ और गुजरात के दाहोद से भी लोग गरबा देखने के लिए पहुँचे l पारंपरिक परिधानों में गरबा कर रहे लोगों की श्रद्धालुओं ने जहां सराहना की वही देर रात उनके साथ मिलकर माँ की स्तुति के लिए गरबा भी खेला l एसडीएम ने भी अपने परिवार के साथ गरबा किया l विशेष रूप से भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और अयोध्या के श्री राम मंदिर की झाँकी के साथ श्री कृष्ण जन्म की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही l केसरिया ध्वज के साथ गरबा समूहों ने झंडा लहराते हुए गरबा नृत्य किया जिस पर वातावरण धर्ममय होता हुआ दिखाई दिया ।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!