

तेजमल गाहरी
राणापुर। थाना राणापुर से आगामी त्यौहार (नवरात्री, दशहरा, दिवाली पर्व) को शांतिपुर्ण एवं सद्भावना तरीके से मनाने हेतु आज दिनांक 30.09.2024 के 11.45 बजे थाना राणापुर प्रभारी शंकर सिह रघुवंशी एवं 100 वी वाहिना रैपिड एक्शन फोर्स अहमदाबाद प्लाटुन रतुलदास एवं श्रीमति कृष्णा कुमार (सहायक कमाण्डेंट ) के नेतृत्व में कुल 36 का बल एवं थाना स्टाफ मिलाकर 60 के बल की संख्या में शांतिपुर्ण तरिके से फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च थाना परिसर राणापुर से प्रारम्भ होकर राणापुर कस्बे के मुख्य मार्ग चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, हरिओम चौराहा, सोनी गली, पडाव गली, शिवाजी चौक, एकता गली, बोहरा कब्रस्तान, सरदार मार्ग, बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड, एम. जी गली, पुराना अस्पताल से होकर थाना परिसर राणापुर पर समय 12.30 बजे समापन किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान नवरात्री पंडाल की चेकिंग की गयी जिनके आयोजको को डी.जे के उपयोग नही करने व आयोजन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियो के बारे में विस्तृत बताया गया, कस्बे की आम जन नागरिक को शांतिपुर्ण व सद्भावना तरिके से धार्मिक त्यौहार मनाने की अपील की गई एवं असामाजिक तत्वो के विरुध्द दण्डात्मक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये।





