क्राइमदेशमध्यप्रदेश

पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध गांजा कारोबार का खुलासा

लगभग 25 किलो से भी अधिक 1.80 लाख रू. का गांजा जप्त

पेटलावद ।  पुलिस की बड़ी सफलता हासिल हुई है,लगभग 25 किलो से भी अधिक गांजा जप्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000/-रू है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी सारंगी एवं थाना पेटलावद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोटडा में एक घर पर दबिश दी गई। जहां सुखा कर रखा गया गांजा मिला। साथ ही आरोपी द्वारा गांजे की खेती भी की जा रही थी। इस पर से आरोपी नन्दु पिता नानुराम भूरिया (उम्र 52 वर्ष), निवासी ग्राम कोटडा को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान 25 किलो से भी अधिक 1,80,000/- कीमत का गांजा जप्त किया गया।थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया,उनि दीपक देवरे,उनि गोवर्धन मकवाना सहित समस्त पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!