क्राइमदेशमध्यप्रदेश

बालिका से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पेटलावद पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

झाबुआ पुलिस ने सार्वजनिक जुलूस निकालकर भेजा जेल

पेटलावद । आजकल झाबुआ जिले में मनचलों की तादात बढ़ती ही जा रही है जो भोली भाली लड़की को अपने जाल में फंसाएंगे या फिर छेड़खानी करेंगे पकड़े गए तो खातिरदारी ओर जेल जिल्लत झेलेंगे पर इनमें जरा सी शर्मा हया नहीं रही कि अपने घर पर भी मां बहन बेटी है।

ऐसा एक मनचले का गुरुवार झाबुआ पुलिस ने सार्वजनिक जुलूस निकालकर भेजा जेल ओर फिर दूसरे ही दिन शुक्रवार को पेटलावद में इसी तरह की घटना की पुनरावृति हुई।

दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को फरियादिया अपनी कोचिंग से घर लौट रही थी। जब वह अपने घर के सामने पहुँची, तभी एक अज्ञात युवक पीछे से दौड़कर आया और बुरी नियत से फरियादिया की कमर पकड़ ली। फरियादिया द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इस संबंध में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 420/2025, धारा 75(1)(i) बी.एन.एस. एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट का पंजीयन किया गया।

घटना के बाद पेटलावद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शुभम पिता मुकेश सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती पेटलावद को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक महेश भामदरे, उप निरीक्षक अर्चना चौहान, सउनि गोवर्धनलाल धाकड़, सउनि महेन्द्र पटेल, प्रआर अरविन्द बारिया, प्रआर पवन चौहान, प्रआर पप्पुसिंह बामनिया, प्रआर भुरजी गुण्डिया, प्रआर भगतसिंह सोलंकी, प्रआर मनोज भूरिया, प्रआर विरेन्द्र गामड़, महिला प्रआर रूनिता बामनिया, आरक्षक वेरसिंह, रविन्द्र, हालुसिंह, मुकेश अहोरिया, राहुल मुजाल्दा, प्रकाश भगोरा, मुकेश सिंगाड़, रवि भाभर, शिवम, राहुल वसुनिया, अमित, तथा प्रकाश मण्डलोई सम्मिलित रहे। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!