क्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलशिक्षा
साइबर क्राइम और अज्ञात ओटीपी जैसे खतरों से सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए विद्यार्थियों दी समझाइश

तेजा गाहरी
राणापुर । मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक राणापुर के द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह ( 27/10/2025 से 02/11/2025 तक) अभियान के अंतर्गत “जागरूकता हमारी साजा जिम्मेदारी” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन दिनांक 31/10/2025 को न्यू वे पब्लिक स्कूल राणापुर में किया गया। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक राणापुर के मैनेजर संजीव महेश्वरी ने हमारे विद्यालय की कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को बैंकों की वित्तीय प्रणाली एवं विभिन्न खातों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम और अज्ञात ओटीपी जैसे खतरों से सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए विद्यार्थियों को समझाइश एवं हिदायत दी। सभी विद्यार्थियों को इस हेतु सदैव जागरूक रहने के लिए जागरूकता प्रतिज्ञा भी करवाई गई।





