देशमध्यप्रदेश

सफाई कर्मियों की हड़ताल से राणापुर मे कचरों से फेल रही गंदगी, आम जनता हो रही परेशान

हड़ताल जारी रहने से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप

तेजा गाहरी

राणापुर । नगर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। इस कारण नगर में बदबू व गंदगी फैलने लगी है। खास बात यह है कि आज शनिवार होने से नगर में हाटबाजार का दिन रहता है, जिसके चलते क्षेत्र के कई दुकानदार व सैकड़ों ग्रामीणजन खरीदारी के लिए नगर पहुंचे हैं। गंदगी और धूल के बीच खरीदारी करना उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

नगरवासियों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो नगर में स्वच्छता की स्थिति बदतर हो जाएगी, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है।

सीएमओ बोले :-

नगर परिषद राणापुर के सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि परिषद ने 17 सफाई कर्मचारियों को सेवा से हटाया है। यह कार्रवाई सन 2000 के नियमों के अंतर्गत की गई है।

हड़ताली कर्मचारियों का पक्ष :-

वहीं, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अचानक 17 कर्मचारियों को हटाया जाना अनुचित है। उनका सवाल है कि इतने वर्षों बाद अब यह नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं। जब तक सभी हटाए गए कर्मचारियों को पुनः बहाल नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

सफाई नहीं होने से परेशानी में नगरवासी :-

हड़ताल जारी रहने से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। यदि परिषद जल्द ठोस कदम नहीं उठाती या कर्मचारियों के साथ समझौता नहीं करती, तो नगर में अव्यवस्थाएं और बढ़ सकती हैं व आमजन में आक्रोश भी तेज हो सकता है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!