
सोरभ खेमसरा
मेघनगर। फूटतालाब स्थित वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव रविवार 2 नवंबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा यह जानकारी देते हुए मंदिर के महंत दिलीप दास जी महाराज एवं समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया) राजेश (रिंकू जैन) ने बताया रविवार 2 नवंबर 2025 ग्यारस को प्रातः विद्वान पंडितो द्वारा श्री हनुमान जी अंबे माता लक्ष्मी माता सरस्वती माता श्री गणेश भगवान श्री भोलेनाथ का फलो व पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा इसके पश्चात श्रृंगार कर 56 भोग लगाया जाएगा महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी दोपहर 12:00 बजे महाआरती की जाएगी इसके पश्चात महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा एवं ग्यारस होने पर फलाहारी खिचड़ी की भी व्यवस्था की गई है अतः समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म का लाभ लेवे।





