देशमध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अक्टूबर माह के “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” कर्मचारियों को मिला सम्मान


झाबुआ । कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अक्टूबर माह के “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय की प्रभारी अधीक्षक श्रीमती संध्या कुलकर्णी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किरण भाबोर, तहसील कार्यालय पेटलावद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तेरसिंह मुणिया, कलेक्टोरेट कार्यालय के जमादार शंकरसिंह चौहान, परियोजना महिला एवं बाल विकास पेटलावद की पर्यवेक्षक श्रीमती शीला हरवाल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) टांडी राणापुर की आशा कार्यकर्ता श्रीमती केसरी अमलीयार तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ब्लॉक राणापुर की ए.एन.एम. श्रीमती डामोर को “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।






