देशधार्मिकमध्यप्रदेश

देवउठनी ग्यारस पर श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर में देवउठनी ग्यारस के उपलक्ष्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुजारी महंत दिलीप दास महाराज एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन (पप्पू भैया), राजेश जैन (रिंकू भैया) एवं जैन परिवार द्वारा श्री हनुमान जी का विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया गया। सुबह मेघनगर गणेश महिला मंडल ने भक्ति भाव से ओत-प्रोत धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

ग्यारस के अवसर पर मंदिर परिसर स्थित फूट तालाब में सर्वप्रथम कन्या पूजन एवं ब्राह्मण पूजन किया गया। इसके पश्चात हनुमान जी की महाआरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!