पलवाड में आतंकी घटना के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन
ग्रामवासियों ने रखा बाजार बंद, थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

पपेश डामोर
काकनवानी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमलें को लेकर झाबुआ जिले के थांदला के पलवाड क्षेत्र के गांव काकनवानी में समस्त ग्रामवासियों ने बाजार बंद कर घटनाक्रम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाजार बंद को समस्त ग्रामवासीयों,व्यापारीयो एवं आम नागरिको का पुर्ण समर्थन मिला। जिससे पुरा बाजार पुर्णत बंद रहा। बाजार बंद के पश्चात समस्त ग्रामवासियों ने काकनवानी में विरोध रैली निकाली, रैली काकनवानी सिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए काकनवानी थाना परिसर पहुंचीं,और समस्त ग्रामवासियो ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम से काकनवानी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने उक्त घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की राष्ट्रपति से मांग की है। साथ ही ग्रामवासियों ने उक्त घटनाक्रम में दिवंगत समस्त मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समस्त ग्रामवासी एवं व्यापारीयों द्रारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 11000/- रूपए सहयोग राशि जमा कराई । इस दौरान काकनवानी गांव के समस्त जनप्रतिनिधि, व्यापारी, एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।







