राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुनीत गहलोत संभालेंगे देवास जिले के पुलिस विभाग की कमान
सैन समाज की आन बान शान युवा सेन समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत


संदीप वर्मा
देवास । मध्य-प्रदेश के नीमच ज़िले के मनासा के छोटे से क़स्बे मैं जन्मे पुनीत गहलोद ने पहली बार मैं पीसीएस पास किया और DSP लगे यूपीएससी पास किया फिर Commissioner of Income Tax और फिर बाद मैं यूपीएससी पास आउट किया और IPS में चयन हुआ गहलोद अभी बड़वानी ज़िले मैं एसपी के पद पर अपनी सेवा दे रहें थे वर्तमान में देवास पुलिस अधीक्षक के रूप नियुक्ति हुई। नवागत पुलिस अधीक्षक सेन समाज के गौरव पुनीत गहलोद का मां चामुंडा की नगरी में गुजराती सेन युवा संगठन द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर मध्यप्रदेश गुजराती सेन युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, प्रदेश युवा सर्वेक्षक राज वर्मा पार्षद, जिला अध्यक्ष जगदीश गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल परमार संघठन महामंत्री संतोष वर्मा, प्रमोद भाटी, हेमंत वर्मा अप्पू वर्मा आदि उपस्थित थे ।
गौरव की बात है कि पुनीत गहलोत सेन समाज से है।
पुनीत गहलोत को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार बालाघाट में 3 घंटे तक चली मुठभेड़ में 49 लाख के इनामी दो नक्सलियों को ढेर किया था। नक्सल अभियान में अदम्य साहस प्रदर्शित करने पर एसपी पुनीत गहलोद को वीरता पदक मिला है। नवंबर 2022 में हुए एनकाउंटर में उन्होंने 49 लाख के इनामी दो नक्सली को मार गिराया था और एनकाउंटर में एके-47 राइफल बरामद की थी।





