
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । कलेक्टर श्रीमति नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार के निर्देशन में ” हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता “स्वतंत्रता का उत्सव ,स्वच्छता के संग” अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत राखी के हाट बाजार में आए हुए ग्रामीण एवं नगरवासियों द्वारा तिरंगा सेल्फी ली गई।

नगर परिषद अध्यक्ष महोदय, कमलेश मचार द्वारा तिरंगा राखी निर्माण करवाकर ग्रामीण अंचल से आई हुई, बहनों को तिरंगा राखियां वितरित भी करवाई गई। एवं सभी नगर वासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी एवं साथ ही भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराए। उक्त अभियान के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, एस आई रावत, प्रवीण ठाकुर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।






