झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

रामचरितमानस युवा मंडल की बैठक नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

सौरभ खेमसरा

मेघनगर। नगर के रामचरितमानस युवा मंडल की बैठक संस्थापक सदस्य संजय श्रीवास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आनंदीलाल तिवारी (कारगिल वाले) एवं दादा महावीर सिंह जाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें गणेश प्रजापत को अध्यक्ष, सतीश पाटीदार को उपाध्यक्ष, जगदीश पंडित को कोषाध्यक्ष, विनायक श्रीवास को व्यवस्थापक तथा दर्शन नायक को प्रचार-प्रसार मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में बताया गया कि रामचरितमानस युवा मंडल पिछले 44 वर्षों से धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के पश्चात मंडल के सदस्य घर-घर जाकर मधुर भजनों के साथ रामचरितमानस मास पारायण का आयोजन करते हैं। इस धार्मिक

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं तथा युवा पीढ़ी भी भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों की मधुर धुनों पर प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाती है।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने रामचरितमानस की परंपरा को और अधिक व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!