सटोरियों के विरूद्ध राणापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कुल 15 सट्टा पर्ची व दो पैन व कुल नगदी 23130 रुपये

तेजमल गाहरी
राणापुर । पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुल्क के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 09.11.2024 को थाना राणापुर पुलिस द्वारा पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत 03 प्रकरण पंजीबध्द किये गये ।
1. थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की चाय होटल बस स्टेण्ड के पास शनि गली पर आरोपी अक्षय पिता नारायण अरोडा उम्र 30 साल निवासी राणापुर के कब्जे से 10 सट्टा पर्ची व एक पैन व नगदी कुल 3250 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 636/2024 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
2. थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की पुराना अस्पताल चौराहा राणापुर पर आरोपी सारंग पिता सुजानमल राठोर उम्र 24 साल निवासी पुराना अस्पताल राणापुर के कब्जे से एक कागज की पर्ची नगदी 2100 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 637/2024 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
3. थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की कालका माता मंदिर श्मशान रोड पर आरोपी
1.निशान पिता घनश्याम राठौर उम्र 26 साल निवासी प्रताप गली राणापुर
2. दिवान पिता केरु मेडा उम्र 38 साल निवासी बुधाशाला
3. सज्जन पिता नाथिया भाबोर उम्र 43 साल निवासी बाल्दीमाल
4. दिनेश पिता पुनिया मोहनिया उम्र 36 साल निवासी काकडीबारी थाना आजाद नगर अलिराजपुर के कब्जे से एक 04 पर्ची , एक पेन व कुल नगदी 17780 रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया आरोपीयो के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 638/2024 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
कुल जप्त मश्रुकाः- कुल 15 सट्टा पर्ची व दो पैन व कुल नगदी 23130 रुपये
नाम आरोपीगणः-
1. अक्षय पिता नारायण अरोडा उम्र 30 साल निवासी राणापुर
2. सारंग पिता सुजानमल राठोर उम्र 24 साल निवासी पुराना अस्पताल राणापुर
3.निशान पिता घनश्याम राठौर उम्र 26 साल निवासी प्रताप गली राणापुर
4. दिवान पिता केरु मेडा उम्र 38 साल निवासी बुधाशाला
5. सज्जन पिता नाथिया भाबोर उम्र 43 साल निवासी बाल्दीमाल
6. दिनेश पिता पुनिया मोहनिया उम्र 36 साल निवासी काकडीबारी थाना आजाद नगर अलिराजपुर
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत, सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक जवसिहं बिलवाल, प्रधान आरक्षक 384 गुलाब, प्रधान आरक्षक 11 राजुसिहं, आरक्षक 607 दिनेश, आरक्षक 658 सुरेश, आरक्षक 550 मालसिहं, आरक्षक 261 केरमसिहं, आरक्षक 671 शिवा, आरक्षक 456 राकेश, आरक्षक 668 संतोष, महिला आरक्षक 240 संगीता एवं आरक्षक चालक दुर्गेश का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।





