देशमध्यप्रदेश

जान जोखिम में डालकर उफनते नाले से निकाली शवयात्रा, इंटरनेट मीडिया पर विडियो वायरल

कोई सुरक्षित मार्ग न होने के कारण मजबूरी में यह खतरा उठाना पड़ रहा है

सौरभ खेमसरा

मेघनगर। मेघनगर तहसील के ग्राम चरेल में पुलिया न होने से मजबूर ग्रामीणों को शमशान घाट जाने के लिए भी गहरे और तेज बहाव वाले नाले को पार करना पड़ रहा है। मेघनगर तहसील की ग्राम पंचायत चरेल के ग्रामीणों का एक हृदय विदारक विडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। यहां के निवासियों को शमशान घाट तक शव लेकर जाने के लिए हर साल बारिश के मौसम में उफनते और जानलेवा नाले को पार करने की मजबूरी है। हाल ही में हुई एक घटना ने इस समस्या की गंभीरता को उजागर कर दिया है, जब ग्रामीणों को तेज बहाव के बीच मृतक का अंतिम संस्कार करने हेतु गुजरना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग किस तरह गहरे और तेज बहाव वाले नाले को पार करने के लिए भारी मशक्कत कर रहे हैं। शव को कंधा दिए हुए ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाले से गुजर रहे हैं, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण नाले में पानी का स्तर इतना अधिक बढ़ गया है कि पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है, लेकिन दूसरी ओर कोई सुरक्षित मार्ग न होने के कारण मजबूरी में यह खतरा उठाना पड़ रहा है।

 आवागमन के साथ-साथ अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया भी बुनियादी सुविधा के अभाव में प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अक्सर ऐसे खतरनाक नाले को पार करते हैं, लेकिन इस बार पानी का स्तर अत्यंत बढ़ जाने से यह स्थिति गंभीर समस्या बन गई है। शमशान की अंतिम संस्कार प्रक्रिया में दुख और कठिनाई के बीच यह जोखिम भरी यात्रा उनकी पीड़ा को और बढ़ा देती है। ग्राम पंचायत चरेल के ग्रामीण जनों स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है कि इस नाले पर जल्द से जल्द एक पुल या सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने अपील की है कि भविष्य में ऐसे खतरनाक हालात का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य करे। इस संबंध में तहसीलदार पलकेश परमार ने बताया कि आप के द्वारा ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मै शीघ्र ही जनपद सीईओं से बात करके मामला दिखवाता हूँ ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!