कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

राम रोटी अणु दरबार में रोटरी क्लब अपना ने वितरण की उच्च क्वालिटी चॉकलेट बिस्किट 

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सामग्री वितरण कार्यक्रम के चलते इंदौर महानगर के रोटरी मंडल 3040 के पी डी जी गजेंद्र सिंह नारंग के सेवा भावी कार्यों के माध्यम से मेघनगर अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर राम रोटी अणु दरबार में पहुंच कर रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने निराश्रित लोगों को उच्च क्वालिटी के ओरियो कम्पनी के बिस्किट के पैकेट वितरण किये गये साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर एवं प्राथमिक शाला रेलवे कॉलोनी के बच्चों को उच्च क्वालिटी की उच्च दाम वाली किट कैट व चौको बार चॉकलेट वितरण की गई इस अवसर पर रोटरी क्लब के अपना के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, सचिन कमलेश गरवाल, वरिष्ठ रोटेरियन मांगीलाल नायक, भरत मिस्त्री, कांतिलाल नीमा आदि सदस्यों एवं राम रोटी के प्रकाश अनंतराय जोशी की उपस्थिति में वितरण की गई शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे भी चॉकलेट एवं बिस्किट पाकार बड़े प्रसन्न हुए मेघनगर रोटरी क्लब अपना पीडीजी गजेंद्र सिंह नारंग, के सेवा कार्यों की प्रशंसा कर धन्यवाद एवं शुक्रिया अदा किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!