क्राइमदेशमध्यप्रदेश
नमाज़ पढ़ने गए दुकानदार के गल्ले से उड़ाए 90 हज़ार
सीसीटीवी के आधार पर चोर को पकड़ने की कोशिश जारी

थांदला । नगर के गांधी चौक में जनरल स्टोर दुकान से अज्ञात द्वारा 90 हज़ार रुपए की चोरी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान कादरी के जनरल स्टोर के गल्ले से अज्ञात द्वारा चोरी की गई है चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई है। दुकानदार इरफान कादरी ने बताया कि वह 5 बजे के आसपास नमाज पढ़ने के लिए पास ही में ताज मस्जिद में गए थे। उनके द्वारा आज ही बैंक से पैसे निकाल कर गल्ले में रखे थे नमाज पढ़ कर जब वापस आए तो गल्ले से पैसे गायब हो गए थे। दुकान मालिक इरफ़ान क़ादरी को गल्ले में पैसे ना मिलने पर आसपास लगी दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक नाबालिक लड़का दुकान से निकल कर भागते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही चोर की तलाश की जा रही है ।
चोरी का शक नाबालिक पर है इसलिए फिलहाल सीसीटीवी फुटेज हम नहीं दिखा पा रहे हैं।





