देशमध्यप्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

संदीप वर्मा

 झाबुआ । कलेक्टर नेहा मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  जितेन्द्रसिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत रामा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालीदेवी के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा बीएमओ डॉक्टर शैलेश बबेरिया डॉक्टर जितेंद्र बामनिया द्वारा उनकी टीम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में सफ़ाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था इस शिविर में सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कई विषयों के विशेषज्ञों ने सेवाएं दी थीं।

इस शिविर में आयुषमान कार्ड बनाने के लिए सभी को जानकारी दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में शिविर में सफ़ाई मित्रों ने भाग लिया था। शिविर में रक्तचाप, शुगर, नेत्र जांच, हृदय स्वास्थ्य, और अन्य शारीरिक परीक्षण किए गए थे। शिविर में लोगों में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ की समस्या पाई गई शिविर में आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, जनधन बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन योजना से जो वंचित हैं उनको लाभ दिलाने हेतु प्रोत्साहित किया और पंचायत को बोला की सभी को लाभान्वित किया जाए। इस शिवर में जनपद पंचायत रामा से ब्लॉक पंचायत समन्यवक अधिकारी बाबूलाल बारिया सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी सुनील तिवारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक समन्वय गजेन्द्र राठौर एवं ब्लॉक समन्यवक पेसा विजु मावी सहायक ग्रेड 3 विक्रम पारगी ग्राम पंचायत कालीदेवी के सरपंच श्रीमती हीरा बाई ग्राम पंचायत के सचिव जगुसिंह चारेल, रोजगार सहायक ऊकार सिंह नलवाया, पेसा मोबिलाइजर राजेश भूरिया बाद में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान का मकसद सिर्फ़ समाज को स्वच्छ रखना ही नहीं है, बल्कि सफ़ाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ख्याल रखना है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!