5 वर्षीय बालिका के साथ हुए निंदनीय कृत्य के परिवार को न्याय दिलाने की मांग, अन्यथा क्रमबद्ध होगा आंदोलन
मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति वरिष्ठ एवम युवा संगठन इसकी घोर निंदा करता है


हरदा जिले के गाँव मे नाबालिक 5 वर्षीय बालिका के साथ हुए निंदनीय कृत्य के परिवार को न्याय दिलाने की मांग, अन्यथा क्रमबद्ध होगा आंदोलन
संदीप वर्मा
देवास । छीपाबड़ थाना अंतर्गत खेड़ा गांव में सेन समाज की नाबालिक 5 वर्षीय बालिका के साथ खंडवा जिले के कोरकू समाज के दरिंदे ने कुरकुरे दिलवाने के बहाने दुष्कर्म कर बालिका को अधमरी अवस्था में छोड़कर भाग गया जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला पुलिस प्रशासन अपराधी को पकड़ने में अभी तक नाकामयाब रही है इस घटना से मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज में रोष व्याप्त है अपराधी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाये तथा दुष्कर्मी के घर को तोड़ा जावे जमींदोज किया जावे। एवम बालिका के परिवार को आर्थिक मदद व परिवार को न्याय दिलाने के लिए मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति के वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक भरत भाटी (उज्जैन), वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक सोलंकी (उन्हेल,उज्जैन), वरिष्ठ प्रदेश महासचिव राधेश्याम वर्मा (रंथभंवर,शाजापुर), युवा प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा (चीड़ावद,देवास), प्रदेश सलाहकार दुर्गाशंकर देवड़ा (उज्जैन), संतोष भाटी (उज्जैन), युवा प्रदेश संरक्षक राज वर्मा (पार्षद प्रतिनिधि, देवास), प्रदेश महा सचिव राकेश राजहंस (विजयागंज मंडी), प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र वर्मा (तराना), प्रदेश सचिव जितेन्द्र बालाजी (उज्जैन) प्रदेश उपाध्यक्ष कमल वर्मा (टोंक खुर्द,देवास), मनीष गोयल (उज्जैन), मनीष सोलंकी (आगर), राकेश सेन (मंदसौर), प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र बाहुबली (उज्जैन), प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, इंदौर संभाग अध्यक्ष दिलीप टांकवाल (इंदौर), इंदौर वरिष्ठ जिलाध्यक्ष गणेश परिहार (इंदौर), प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक परमार (पीपलरावा, देवास), जिलाध्यक्ष घनश्याम भाटी पार्षद (झाबुआ) कोर कमेटी सदस्य सोहन भाटी (उज्जैन),धार जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिसोदिया (धार) ,मंदसौर जिलाध्यक्ष दयाराम चौहान मंदसौर, जिला महा सचिव संदीप सेन (झाबुआ), उज्जैन वरिष्ठ जिलाध्यक्ष इंद्रजीत पंवार (पंथपिपलाई,उज्जैन), उज्जैन युवा जिलाध्यक्ष कान्हा सेन (इंगोरिया,उज्जैन) देवास जिलाध्यक्ष जगदीश गोयल, एवम् समस्त सेन समाज जनो व प्रदेश संगठन के समस्त पदाधिकारियो ने मिल कर प्रशासन से मांग की ।





