Uncategorizedमध्यप्रदेश

थांदला मुस्लिम समाज का “हौसला अफजाई” कार्यक्रम संपन्न

बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले बच्चों का हुआ सम्मान


संदीप वर्मा

थांदला – मुस्लिम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुस्लिम पंच थांदला द्वारा 2024 में बोर्ड परीक्षा में 5वी, 8वीं, 10वीं 12वीं में कक्षाओं में 60% से अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुस्लिम समाज के बच्चों के उत्सवर्धन के लिए मुस्लिम समाज द्वारा रविवार को प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के 30 बच्चों को सम्मानित किया गया।

बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए मुस्लिम पंच की तरफ बच्चों को पुष्पमाला पहनने के साथ इनाम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रोत्साहन कार्यक्रम में जामा मस्ज़िद के इमाम मौलाना इस्माईल बरकाती साहब, इमाम कारी मुश्ताक हबीबी साहब, सदर हश्मतुल्ला पठान, हाजी गुलाम कादर खान, फरजमान पठान, हाजी शहज़ाद पठान, मो. ताहिर खान, हाजी मकसूद खान, मोहम्मद रियाज़ खान, हाजी सईद खान,सलाम खान, लियाकत खान,रफीक शेख,हाजी शाहिद खान, इरफ़ान कादरी, रुहुल्लाह खान,रिज़वान खान निज़ामी व आदि मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जन व बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों के पालकगण भी मौजूद रहे।

कक्षा 12वी में अल्फिया वल्द अमजद खान 90 प्रतिशत,मो. नवाज़ वल्द महमूद खान 85.6 प्रतिशत, निस्बत वल्द नईम खान 77.2 प्रतिशत, निसाद वल्द एहमद नूर रंगरेज 74.4 प्रतिशत,आफिया वल्द अखलाक अहमद 73.8 प्रतिशत,मिस्बाह खान वर्ल्ड अमजद खान 69.8 प्रतिशत, खुशनुमा वल्द हफीजुद्दीन काजी 64.4 प्रतिशत,तबस्सुम वल्द अशरफ खान 61.8 प्रतिशत,अजीम अली वल्द नौशाद अली 60.8 प्रतिशत अंक हासिल किए ।

कक्षा 10वीं में जुनारिया वल्द अमजद खान 93.4 प्रतिशत, सारा खान वल्द जावेद खान 79 प्रतिशत, सिबगतुल्लाह वल्द रुहुल्लह खान 74.4 प्रतिशत,अरशिन वल्द फिरोज खान 73 प्रतिशत, मुशायदा वल्द बशीरुद्दीन शेख 69.4 प्रतिशत, मोहम्मद जैद वल्द मुश्ताक खान 63.2 प्रतिशत अंक हासिल किए ।

कक्षा 8वीं में मो. रेहान वल्द हाजी मो.सईद खान 90.4 प्रतिशत, इरा खान वल्द शाहिद खान 86.33 प्रतिशत, अनुरल वल्द फरीद खान 85.83 प्रतिशत, जिया खान वल्द जमील अहमद खान 82.33 प्रतिशत, सानिया वल्द अब्दुल अजीज मंसूरी 80 प्रतिशत,अली नवाज वल्द इदरीस खान 62.5 प्रतिशत अंक हासिल किए ।

कक्षा 5वी में आलिया वल्द परवेज़ कुरैशी 86 प्रतिशत, सारा वल्द इरफान कादरी 85.75 प्रतिशत, एहसान रजा वल्द मोहम्मद रफीक 85 प्रतिशत, अलिशबा वल्द लइक खान 74.5 प्रतिशत, माहीन वल्द आशिक हुसैन शेख 71 प्रतिशत,तौसीफ वल्द जमील अहमद खान 66 प्रतिशत अंक हासिल किया ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!