देशधार्मिकमध्यप्रदेश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई 

संतोष परमार

कल्याणपुरा । संत श्री शिरोमणि रविदास महाराज की 649वां जन्म उत्सव बडे हर्षोल्लास के साथमनाया गया। इस अवसर पर जयपालेश्वर मंदिर में धार्मिक व सामाजिक आयोजन जिसमें समाज के वरिष्ठजनों ने संत रविदास महाराज केचित्र पर माल्या अर्पण की ओर हवन किया गया ।इसके पश्चात दोपहर बाद बैंड बाजो के साथ संत श्री रविदासजी की आकर्षक झांकी सुन्दर रथ में सजाकर व कलश यात्रा लेकर ग्राम में शोभा यात्रा में महिला एवं युवतियां गरबा खेलते हुए चल रही थी तो पुरूष वर्ग रविदास महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प से स्वागत किया ओर संत रविदास महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया गया। शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जयपालेश्वर मंदिर परिसर पहुंची जहां महाआरती व प्रसादी का वितरण कर समाजजनों द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश भटेवरा ओर जिला पंचायत प्रतिनिधि रामपाल चौहान भी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!