आष्टा नगर में विकास कार्यों की बयार: ₹-2 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं से बदलेगा शहर का स्वरूप

पवन वर्मा
आष्टा । नगर परिषद अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की ‘नगर सरकार’ ने आष्टा शहर में विकास कार्यों की गंगा बहा दी है। एक के बाद एक कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य शहर के सौंदर्य को बढ़ाना और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इन विकास कार्यों पर अनुमानित दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
प्रमुख विकास कार्य :-
नगर में चल रहे प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित परियोजनाएँ शामिल हैं
• काला तालाब का सौंदर्यकरण :- शहर के इस महत्वपूर्ण जलस्रोत को आकर्षक बनाने का कार्य।
• पार्वती नदी का सौंदर्यकरण :- नदी तट को स्वच्छ और सुंदर बनाने की योजना।
• खेड़ापति कमल तालाब मार्ग का चौड़ीकरण :- मार्ग का विस्तार और तालाब का पूर्ण सौंदर्यकरण।
• तालाब की पाल पर रेलिंग :- सुरक्षा और सुंदरता के लिए तालाब की पाल के चारों ओर रेलिंग लगाने का कार्य।

इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद, आष्टा का स्वरूप और अधिक आकर्षक बनेगा, जिससे नगरवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और शहर को एक नई पहचान मिलेगी। नगर परिषद अध्यक्ष मेवाड़ा के नेतृत्व में यह विकास की गति आष्टा के लिए एक नए युग की शुरुआत है।





