Uncategorizedकृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

एसडीएम पाटीदार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक संपन्न

पारंपरिक स्थल पर ही मनेगा सांस्कृतिक पर्व भगौरिया 

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । शुक्रवार को नगर की शांति समिति की बैठक थाना प्रांगण में एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के सांस्कृतिक पर्व भगौरिया, होलिका दहन, धुलेटी, शीतला सप्तमी आदि समस्त त्यौहार नगर में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो इसको लेकर चर्चा की गई। 

भगौरिया पर्व नगर में पारम्परिक रूप से नगर के हृदय स्थल दशहरा मैदान पर ही मनाया जाएगा। 08 मार्च शनिवार को भगोरिया को देखते हुए यातायात, सुरक्षा, आदि व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी महोदय को निर्देशित किया तो, सफाई, पेयजल, लाइनिंग आदि की व्यवस्था हेतु सीएमओ नगर परिषद को निर्देशित किया गया, तो वही एसडीएम श्रीमती पाटीदार और तहसीलदार श्रीमती ममता मिमरोट ने नगर के प्रबुद्ध वर्ग से भी सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, जनपद सीईओ डावर, सीएमओ राहुल वर्मा, थाना प्रभारी के.एल. वरखड़े, उद्योगपति जयन्त सिंघल, समाजसेवी भरत मिस्त्री, पार्षद अजय डामोर, व्यापारी राकेश लोढ़ा, वेदप्रकाश बसेर सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक, थाना स्टाफ एवं पत्रकार उपस्थिति रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!