
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । थांदला रोड स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में तृतीय वर्ष प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के पंडित कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल भगवान पशुपतिनाथ महादेव का फलों के रस से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा तथा महाप्रसादी भंडारे का वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति के सदस्य राजेश (रिंकू) जैन, पप्पू कोली, अरविंद पासवान, प्रताप नायक, जयप्रकाश पांचाल, भूरु नायक, मिथिलेश वर्मा, प्रतीक चौहान, विनोद कोली, प्रतीक प्रजापत, पंकज कोली, राजेश पांचाल, महेश जोशी, गोलू पांचाल, अंशुल पांचाल, उमेश पांचाल, पिंटू पांचाल, अजय पांचाल एवं अश्विन प्रजापत ने धर्मप्रेमी जनता से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
वहीं रात्रि में भजन गायक महेश कसेरा द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।





